फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जयंती पर याद किए गए जयप्रकाश नारायण

Sun, 12 Oct 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शनिवार को स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत की ओर से मनाई गई। इस दौरान जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संस्था के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने युवावस्था में महात्मा गांधी व जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और कई बार जेल गए। जयप्रकाश ने डॉ. राममनोहर लोहिया व अन्य के साथ मिलकर कांग्रेस में ही सोशलिस्ट कांग्रेस गुट बनाया और आजादी के बाद अलग से सोशलिस्ट पार्टी का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीति से अलग होकर जयप्रकाश ने संत विनावा भावे के नेतृत्व में भूदान आंदोलन चलाया। फिर 1974 में बिहार व गुजरात के छात्रों को लेकर सम्पूर्ण क्रांति का शंखनाद किया और आपातकाल का विरोध किया। इस मौके पर कपिल यादव, अमन कुमार, प्रदीप यादव और अजय कुमार ने जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें