फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के लिए भगवानपुर की जमीन है उपयुक्त : राजेेंद्र

Sun, 12 Oct 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सिविल अस्पताल की वर्तमान बिल्डिंग को असुरक्षित करार दिया गया है। सरकार ने अब 300 बेड वाले नए सिविल अस्पताल के निर्माण पर विचार करना शुरू किया है।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि शासन-प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अस्पताल में 1500 ओपीडी प्रतिदिन चल रही हैं और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस स्थिति ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एनएच 71 से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित भगवानपुर पंचायत की जमीन सिविल अस्पताल बनाने के लिए सबसे उपयुक्त है। सरकार ने अस्पताल शिफ्ट करने के लिए जो मानदंड तय किए हैं, उनमें शामिल हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर की जमीन सभी मानदंडों पर खरी उतरती है। एनएच 71 के साथ लगी इस जमीन के दूसरी ओर नगर परिषद की जमीन है। प्रस्तावित स्थल से नव निर्मित बस स्टैंड मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। रेवाड़ी की बढ़ती आबादी के बाद इस जमीन की उपयोगिता और बढ़ जाएगी। साथ ही यह स्थल रोहतक, दिल्ली, जयपुर और माजरा एम्स के साथ कनेक्टिविटी में भी उपयुक्त है।
उन्होंने कहा कि 200 बेड के अस्पताल के स्थान पर जल्द विचार करना चाहिए ताकि समय से भवन का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें