फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जम्मू जाने वाली पूजा व शालीमार एक्सप्रेस को दिल्ली स्टेशन पर रोका

Sun, 11 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जम्मू जाने वाली पूजा एक्सप्रेस व शालीमार एक्सप्रेस को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारत पाक के बीच के हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। हालांकि सीज फायर के बाद अब परिस्थितियां सामान्य हो रही हैं।
यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह दोनों ट्रेन दिल्ली के बाद जम्मू के लिए प्रस्थान नहीं करेंगी। पूजा एक्सप्रेस और शालीमार मालानी एक्सप्रेस दोनों नियमित ट्रेनें हैं। रोजाना यह ट्रेनें जम्मू के लिए प्रस्थान करती हैं। इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। वैष्णो देवी जाने वाले यात्री इसी ट्रेन के माध्यम से जम्मू तक पहुंचते हैं। उसके बाद कटरा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी से केवल यही दो ट्रेनें जम्मू तवी स्टेशन के लिए प्रस्थान करती हैं। इन ट्रेनों में पंजाब के यात्री भी सफर करते हैं, क्योंकि यह ट्रेन पंजाब रूट से ही होकर गुजरती हैं। बीच मार्ग में लुधियाना व जालंधर रेलवे स्टेशन भी आते हैं। फिलहाल अब परिस्थितियां सामान्य हो रही हैं। अब दोनों ट्रेनें जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए नियमित रूप से चलेंगी। हालांकि, अभी से लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि ऑनलाइन चेक करने पर मालूम चल रहा है कि यह दोनों ट्रेनें जम्मू तवी के लिए जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें