फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्राॅमा सेंटर चौक से झज्जर रेलवे फाटक तक चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 11 May 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 22ट्रामा सेंटर चौक पर सफाई करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव साथ में अन्य लोग। स्रोत : प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में शनिवार को स्थानीय ट्राॅमा सेंटर चौक से झज्जर रेलवे फाटक तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर में व्यापक स्तर पर रोको-टोको अभियान चलाने की अपील की गई। साथ ही इस अभियान में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया गया।
इस स्वच्छता अभियान से जुड़े लोगों ने विधायक के साथ सफाई की। जेसीबी की मदद से सड़क के दोनों ओर जमीं गंदगी व मिट्टी को भी साफ किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर सभी को सफाई के लिए प्रेरित किया। सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया। सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। विधायक ने झज्जर ओवरब्रिज के नीचे बने पार्क में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मई रविवार को पूरे सर्कुलर रोड पर चलाए जाने वाले मेगा सफाई अभियान के लिए सभी को निमंत्रण दिया गया। बताया गया कि सफाई अभियान अभी तक का सबसे भव्य आयोजन होगा। इसमें एक ओर जहां दो टीमें अलग-अलग दिशाओं में सफाई करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें