फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खो-खो बालिका अंडर 14 स्पर्धा में जैतपुर की टीम प्रथम

Fri, 24 Jul 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता में मुकाबले के दौरान एक-दूसरे को आउट करने का प्रयास करती खिलाड़ी। स्रोत: विभा
विज्ञापन
रेवाड़ी। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन शुक्रवार को खो-खो और एथलेटिक्स स्पर्धा में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में जैतपुर की टीम प्रथम रहीं। वहीं, भटसाना की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआरपी बास की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि जीएसएसएस भरावास की टीम दूसरे स्थान पर रही।
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में होली चाइल्ड स्कूल की पलक प्रथम और डीपीएस की आरवी द्वितीय रही।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में डीपीएस की आरती और होली चाइल्ड स्कूल की उज्ज्वल ने बेहतर प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में एमएचएस की अंजल और बीपीएस की मानवी ने फाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जीत के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खेल प्रशिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। ब्लॉक स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंडर-17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरपीएस रेवाड़ी की तन्वी और सूरज स्कूल की वंशिका ने प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ में डीपीएस की शिवानी और आरपीएस धारूहेड़ा की तनिष्का ने स्थान बनाया।
वहीं 400 मीटर दौड़ में ऋषि पब्लिक स्कूल की मानवी और मानसी फाइनल के लिए चयनित हुईं।अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऋषि स्कूल की मुस्कान और आरपीएस रेवाड़ी की मुस्कान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
200 मीटर दौड़ में जीएसएसएस करनावास की रुबीना और मॉडर्न स्कूल मीरपुर की मुस्कान ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 400 मीटर दौड़ में जीएसएसएस करनावास की रुबीना और सूरज स्कूल की जिया ने फाइनल में जगह बनाई।

वर्जन :
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन शांतिपूर्ण हुआ। ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।-भूपेंद्र यादव, एईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें