फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर-हिसार स्पेशल गाड़ी का ठहराव नहीं, पूर्व सैनिकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। वर्षों से चली आ रही हिसार-जयपुर स्पेशल गाड़ी का जाटूसाना व कोसली में ठहराव बंद करने पर सैनिक बाहुल्य क्षेत्र के लोगों में रोष है। उन्होंने रेल मंत्री से मांग की है कि जयपुर-हिसार गाड़ी का ठहराव पूर्व कि भांति कोसली और जाटूसना में किया जाए।
विज्ञापन

इस विषय में जानकारी देते हुए पूर्व कमांडेंट ओम प्रकाश, हवलदार रमेश कुमार, हवलदार सत्यपाल, सूबेदार मेजर राम सिंह व सूबेदार हरिचंद आदि ने बताया कि जयपुर से शाम 18:40 चलकर अगले दिन सुबह 3:30 पर हिसार पहुंचने वाली गाड़ी संख्या नंबर 04833 व जयपुर हिसार स्पेशल गाड़ी हिसार से रात्रि 00:45 पर चलकर सुबह 9:20 पर जयपुर पहुंचने वाली गाड़ी गाड़ी संख्या नंबर 04834 जयपुर स्पेशल गाड़ी का कोसली व जाटूसाना स्टेशनों पर ठहराव बंद कर दिया है। इसके कारण जहां जाटूसना स्थित आईटीबीपी के सेंटर के जवानों को परेशानी हो रही है। वहीं इस सैनिक बाहुल्य क्षेत्र से सैनिकों की आवाजाही लगी रहती है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण एक साल से बंद गाड़ी को एक सप्ताह पूर्व चलाने के बाद इसे स्पेशल गाड़ी बनाकर कोसली जाटूसना व झाड़ली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव बंद करके रेवाड़ी से दादरी ठहराव कर दिया है। इसी प्रकार से वापसी में भी दादरी से सीधा रेवाड़ी का ठहराव कर दिया है। जिसके कारण इलाके के सैनिकों व आम लोगों को रेल सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।
कोसली कहा जाता है सैनिकों की खान
गौरतलब है कि कोसली क्षेत्र सैनिकों की खान कहा जाता है। यहां पर प्रत्येक घर में सैनिक या पूर्व सैनिक मिल जाएगा। इस क्षेत्र के सैकड़ों जवान हर रोज कोई छुट्टी आ रहा है तो कोई छुट्टी पूरी कर जा रहा है। इसके साथ-साथ जयपुर में इस क्षेत्र के लोगों का आना जाना भी लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें