फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शूटिंग वॉलीबॉल में जैनाबाद विजेता व ककराला की टीम बनी उप विजेता

विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित ​करते आयोजन समिति सदस्य। स्त्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव निमोठ में पूर्व सरपंच सूरज सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित खेल समारोह का समापन हुआ। समारोह में शूटिंग वॉलीबॉल और बेंच प्रेस प्रतियोगिताएं कराई गईं। वॉलीबॉल शूटिंग में गांव जैनाबाद की टीम विजेता रही जबकि महेंद्रगढ़ जिले के गांव ककराला की टीम उप विजेता रही। वहीं माजरा की टीम ने तीसरा स्थान पाया। समापन समारोह में समाजसेवी भूपेंद्र खोला ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


भूपेंद्र खोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें अनुशासन और सकारात्मक दिशा भी देते हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जैनाबाद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। ककराला की टीम दूसरे स्थान पर रही और उसे 3,100 रुपये, जबकि माजरा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और उसे 1,500 रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

वहीं बेंच प्रेस के स्ट्रॉन्ग वुमन वर्ग में आरती, खुशी यादव, शीला बाई और पूनम ने बेहतर प्रदर्शन किया। सभी को 2,100-2,100 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। स्ट्रॉन्ग मैन वर्ग में हर्ष, भूपेश कुमार, सुशील चौहान और नरेंद्र कुमार ने दमखम दिखाया। सभी विजेताओं को 2,100-2,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। समापन पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें