फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जैन मुनि प्रणम्य सागर महाराज का हुआ स्वागत

Sun, 16 Mar 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। रेवाड़ी की जैन नसियाजी में प्रवचन करते हुए जैन मुनि प्रणम्य सागर महाराज। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दिगम्बर जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज का रविवार को रेवाड़ी आने पर उनका स्वागत ककाय गया।

शहर के नाईवाली चौक से निकाली भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल जैन मुनि नगर के बाजारों से होते हुए नसियाजी पहुंचे। मुनि श्री के स्वागत में पूरे नगर को सजाया गया था और जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये गए थे। भजन व नृत्य करते श्रद्धालुओं ने मुनि श्री के रेवाड़ी आगमन को धर्म उत्सव के रूप में मनाया। शोभा यात्रा में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चरणों की झांकी आकर्षण का केेंद्र रही।
विज्ञापन


नसियाजी में मौजूद बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया। नसियाजी परिसर में बने प्रणम्य सागर मांगलिक भवन में मुनिश्री के प्रवचन हुए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रेवाड़ी में उनका चातुर्मास सम्पन्न होने के बाद जो धर्म प्रभावना देखने को मिली, उनके किसी भी चातुर्मास में नहीं देखी गई। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि कई बार चातुर्मास में प्रभावना नहीं होती, बाद में होती है। लेकिन रेवाड़ी में चातुर्मास के दौरान व बाद में भी धर्म प्रभावना देखकर उन्हें खुशी हुई है।
विज्ञापन


मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज जी ने जैन समाज से अपील की कि वे अपने दिल को बड़ा करते हुए इस संस्थान को विस्तार देते हुए गैर जैन बच्चों को भी प्रवेश दें और उन्हें भी संस्कारवान बनाएं। उन्होंने कहा कि देशभर में सर्व धर्म सद्भाव के साथ अनेक संस्थाएं चल रही है। मंच संचालन राजेश जैन शास्त्री ने किया। इस मौके पर समाज के प्रधान महेन्द्र जैन सर्राफ, उपप्रधान अरविन्द जैन, जैन समाज के पूर्व प्रधान पदम कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, जैन पब्लिक स्कूल के प्रधान प्रदीप जैन, अजेश जैन शास्त्री, मुनि संघ के प्रधान सतीश जैन, एमपी जैन, देवेन्द्र जैन, अजित प्रसाद जैन, मोहित जैन सीए, हेमराज जैन व सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें