फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खाद-बीज विक्रेता की हत्या का आरोपी जयभगवान उर्फ सोनू प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। पुलिस ने 23 दिसंबर 2025 को गांव बहाला निवासी खाद-बीज विक्रेता मोहन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी सोनीपत के गांव पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव बहाला निवासी दुष्यंत ने शिकायत में बताया था कि उनके पिता ने गांव में मोहन ट्रेडर्स के नाम से अपनी खाद-बीज की दुकान के बाहर 23 दिसंबर 2025 की शाम बैठे थे। इसी दौरान एक गाड़ी उनके दुकान के नजदीक चौराहे पर आकर रुकी।
विज्ञापन

गाड़ी से उतरे दो युवक दवाई खरीदने की बात कहते हुए उनकी दुकान में घुस गए। दुकान में घुसते ही एक युवक ने उसके पिता के सिर में गोली मार दी। उसके पिता जमीन पर गिर गए तो दूसरे युवक ने भी उसके पिता पर गोली दाग दी।
दुष्यंत ने अपने पिता की हत्या के पीछे हिसार निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर पर शक जाहिर किया था। दो आरोपी हिसार के मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर, जिला सोनीपत के गांव भटगांव निवासी प्रदीप उर्फ सुंडा व जिला सोनीपत के गांव नसीरपुर निवासी साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

आरोपी प्रदीप उर्फ सुंडा पर 20 हजार तथा आरोपी साहिल 10 हजार रुपये का रखा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 12 जनवरी की रात को एक 20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी जिला सोनीपत के गांव पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल को गांव खरखडा से बटसाना के कच्चे रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान काबू किया था।
-
जेबीएस एग्रो कंपनी के एमडी ने करवाई थी हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी जयप्रकाश उर्फ जयवीर ने बताया था कि वह जेबीएस एग्रो कंपनी का एमडी है। मोहन उनकी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर थे। कुछ समय पहले मोहन ने उनकी कंपनी से विवाद के चलते कंपनी की डिस्ट्रीब्यूरशिप छोड़ दी थी। मोहन अपने नीचे जुड़े लोगों के वेतन के लिए भी उनकी कंपनी पर बार-बार दबाब बना रहा थे। इससे उनकी कंपनी को काफी नुकसान हो रहा था। इस विवाद के चलते उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मोहन की हत्या करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें