उत्तमनगर में बैठकर करते लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। उत्तमनगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में हुई बैठक में जागरण पार्टियों ने झांकी वालों का विरोध किया। इसकी अध्यक्षता त्रिलोक चन्द रामायणी ने की। इसमें शहर के जागरण एवं सुंदरकांड पाठ करने वाले, दरबार व साउंड लगाने वाले, गायकार, संगीतकार शामिल हुए।
बैठक में चर्चा का विषय ऐसे धार्मिक कार्यों में झांकी प्रस्तुत करने वालों द्वारा मनमाना व्यवहार और मनमानी फीस वसूल करना था। कार्यक्रम संचालकों द्वारा एक स्वर में निर्णय किया कि अब अपने सभी कार्यक्रम झांकी के बिना ही करेंगे।
तय हुआ कि कार्यक्रमों में क्षेत्र का कोई भी गायककार, संगीतकार नहीं जाएगा और साउंड और दरबार वाले भी उनके प्रोग्रामों में अपनी सेवा नहीं देंगे। इन लोगों का संपूर्ण बहिष्कार होगा और अगर बाहर से भी कोई कोई झांकी वाला ग्रुप प्रोग्राम करने आता है तो उनका भी विरोध करेंगे तथा उनको भी प्रोग्राम नहीं करने दिया जाएगा।
निर्णय लिया कि झांकी वालों का ग्रुप यदि चाहे तो 15 नवंबर तक पुरानी शर्तों और पुरानी दरों पर काम करने का समझौता कर सकता है अन्यथा 16 नवंबर से निर्णय लागू हो जाएंगे। बैठक में गोपाल वर्मा, हरिओम सैनी, महेश पटवारी, संजय शर्मा, नरेन्द्र जोशी, विष्णु पतसारिया, राजा भैया, जीतू पागल, वंश खन्ना, जोनी, प्रदीप व अन्य मौजूद रहे।