फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्रीश्याम मंदिर में जन्माष्टमी पर हुआ जागरण

Sat, 05 Sep 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। बास रोड स्थित शिव नगर के श्रीश्याम मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा और उपचेयरमैन रमन राव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बाल गोपाल का विशेष शृंगार कर उन्हें नए वस्त्र और आभूषण पहनाए गए। इसके बाद लड्डू गोपाल को झूले में विराजमान कर झुलाया गया। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी मनमोहक झांकियां भी सजाई गईं।
रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में दही हांडी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन अजय जांगड़ा ने कहा कि जन्माष्टमी भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचार का अंत कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के संरक्षक राज यादव, योगेश, यशवंत सैनी, डीके बंसल, धर्मपाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें