फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 15,00 रुपये उधार नहीं चुकाने पर दोस्तों ने की थी जगमोहन की हत्या

Sun, 05 Oct 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत : पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा पुलिस ने मारपीट कर जगमोहन (41) की हत्या मामले में तीन आरोपियों गौरव उर्फ गौरी, गगन उर्फ कालू और अनिकेत उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पुराना बिजली घर आदर्श नगर के निवासी हैं। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि जगमोहन ने गौरव से 15,00 रुपये उधार लिए थे। रुपये नहीं लौटाने पर गौरव ने गगन और अनिकेत के साथ मिलकर जगमोहन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस उपाअधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि जगमोहन के भाई देवीदास ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 2 अक्तूबर को दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच वह एक हार्डवेयर की दुकान पर काम कर रहा था। तभी उसने देखा कि तीनों आरोपी जगमोहन को घायल अवस्था में मोटरसाइकिल पर कहीं ले जा रहे हैं।
उन्होंने अपनी स्कूटी से उनका पीछा किया। आरोपी जगमोहन को ट्रॉमा सेंटर के भीतर छोड़ कर भाग गए। इस दौरान भाई की लड़कियों ने बताया कि वे तीनों लड़के जगमोहन को तलाश करते हुए घर पर आए थे और उसके बारे में पूछने लगे तो बताया कि उनके पिता पीपल के पेड़ के नीचे बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने पहले रोड पर और फिर श्मशान घाट में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। जब जगमोहन की बेटियां उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। थाना रामपुरा पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।
-
वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल व डंडे बरामद
उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को रेवाड़ी रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की घटना स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल और लाठी-डंडे बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें