संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए वीरवार शाम पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। इस सूची में शामिल विद्यार्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भी भेजी गई है। इन विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी।
मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को आईटीआई में जाकर दस्तावेज़ का सत्यापन करवाना होगा।
विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेजों की दो-दो फोटोकॉपी ले जानी होंगी। जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब तीन हजार सीटों पर 2997 आवेदन आए हैं।
मेरिट लिस्ट व फीस जमा करने के दौरान भी विद्यार्थियों के लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थापित की गई हेल्प डेस्क से विद्यार्थी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
यह है दाखिले का शेड्यूल
5 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच, 8 जुलाई तक फीस जमा होगी। 9 जुलाई को शेष रिक्त बची सीटों का विवरण जारी होगा। 9 से 10 जुलाई तक विकल्प दोबारा भरने के लिए पोर्टल खुलेगा, 11 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची व सीट आवंटित होगी। 11 से 14 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। 15 जुलाई तक फीस जमा होगी और 16 जुलाई को शेष रिक्त बची सीटों का विवरण जारी होगा।
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे विद्यार्थी
विद्यार्थियों को दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक लेकर आईटीआई जाना होगा।
पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी
राजकीय आईटीआई रेवाड़ी
ट्रेड सीट चयनित विद्यार्थी
कोपा 48 38
इलेक्ट्रिशियन 60- -28
इलेक्ट्रिशियन डुअल 24- -12
फिटर 40- -24
हाउसकीपिंग 24- -3
मशीनिस्ट 20- - 12
मोटर मैकेनिक व्हीकल24- - 15
पेंटर जनरल 20- - 8
प्लंबर 48- - 25
रेफ्रिजरेशन,एयर कंडीशनिंग48- -27
शीट मेटल वर्कर40- - 2
स्टेनोग्राफर हिंदी40 14
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक48- - 14
वेल्डर40- -22
टर्नर20- -11
वायरमैन20- -12
टूल एंड डाई मेकर24 5
..............
राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी
ट्रेड सीट चयनित विद्यार्थी
कोपा 48- -29
इलेक्ट्रिशियन 20- -13
इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक 2403
कास्मेटोलाजी484
ड्रेस मेकिंग4015
कटाई एवं सिलाई4011
कढ़ाई एवं सुई कार्य2006
..................
....................
वर्जन
आईटीआई में दाखिले को लेकर पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। जिन विद्यार्थियों का नाम इस सूची में है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भी भेजी गई है। विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। -सुनील कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।