फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ब्लैक फिल्म लगी तीन एंबुलेंस के चालान, 12 के शीशों से हटाए विज्ञापन

Fri, 04 Jul 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16एंबुलेंस चालकों की जांच करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बुधवार को एक एंबुलेंस चालक के नशे की हालत में पाए जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए एंबुलेंस चालकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। रेवाड़ी में ब्लैक फिल्म मिलने पर तीन एंबुलेंसों का चालान किया गया। 12 एंबुलेंसों के शीशों से विज्ञापन हटवाए गए।
इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने एलको-सेंसर की मदद से एंबुलेंस चालकों की जांच की और वाहन के कागजात भी चेक किए। रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने दो दर्जन से अधिक एंबुलेंस व उनके चालकों की जांच की।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर ने एंबुलेंस चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन एंबुलेंस में मरीज नहीं हों, उनके सायरन बेवजह नहीं बजाए जाएं।
विज्ञापन

एंबुलेंस वाहनों के शीशों पर अस्पतालों आदि के विज्ञापन न लगाए जाएं। नशा करके एंबुलेंस चालक वाहन न चलाएं। इस अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस का उद्देश्य एंबुलेंस सेवाओं को अधिक सुरक्षित और अनुशासित बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें