फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में दाखिले का समय समाप्त, कई संस्थानों में 40 फीसदी से अधिक सीटें खाली

Mon, 07 Sep 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। विभिन्न चरणों की काउंसिलिंग और खुले स्तर पर कराई गई काउंसिलिंग के बाद भी आईटीआई में 40 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। अब इन सीटों पर दाखिला नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आईटीआई में दाखिले के लिए 7 सितंबर तक अंतिम मौका दिया गया था। सीटों को भरने के लिए विभाग की ओर से कई चरणों में काउंसिलिंग कराई गई।
इसके अलावा विद्यार्थियों को दाखिले के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्कूलों और अन्य माध्यमों से भी प्रचार-प्रसार किया गया। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में मिलने वाले प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई।
तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं के पास निजी क्षेत्र में नौकरी करने के साथ अपना रोजगार शुरू करने के भी अवसर रहते हैं। आईटीआई के विभिन्न ट्रेड युवाओं को व्यावहारिक और तकनीकी कौशल प्रदान करते हैं, जिससे वे रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद जिले की कई आईटीआई में विद्यार्थियों की अपेक्षित रुचि देखने को नहीं मिली। विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गईं। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों में आईटीआई के ट्रेडों, प्रशिक्षण और प्रशिक्षण के बाद मिलने वाले रोजगार के अवसरों को लेकर अभी भी पर्याप्त जानकारी का अभाव है। इसी कारण कई विद्यार्थी आईटीआई में दाखिले के बजाय अन्य विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

इन संस्थानों में रिक्त सीटें
आईटीआई में आधी से ज्यादा सीटें अब भी खाली जिले में राजकीय आईटीआई में उपलब्ध सीटों के मुकाबले दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही है। राजकीय आईटीआई धारूहेड़ा में 272 स्वीकृत सीटों में से 148 सीटें रिक्त हैं। यानी यहां करीब 54.4 प्रतिशत सीटों पर दाखिला नहीं हो पाया। राजकीय आईटीआई बावल में 200 में से 88 सीटें खाली हैं। राजकीय आईटीआई कोसली में 460 में से 189, राजकीय आईटीआई कुंड-मनेठी में 484 में से 195 और राजकीय आईटीआई रेवाड़ी में 524 स्वीकृत सीटों में से 105 सीटें रिक्त हैं। राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी में 264 में से 148, सहारनवास आईटीआई में 220 में से 86 तथा टांकड़ी आईटीआई में 172 में से 69 सीटों पर दाखिला नहीं हो पाया है।

वर्जन :
जिले की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले का दौर सोमवार को समाप्त हो गया है। विभिन्न चरणों की काउंसिलिंग के बाद भी कई आईटीआई में 40 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली रह गईं। -सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें