फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिकायत करने पर हरकत में आया विभाग, एक वर्ष से थी समस्या

विज्ञापन
फोटो : 21खरखड़ा गांव की टूटी हुई नाली पर जाली लगाते कर्मचारी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
धारूहेड़ा। शिकायत करने पर प्रशासन हरकत में आया है। दरअसल, खरखड़ा गांव की मुख्य फिरनी में टूटी हुई नाली और लोहे के जाल की अनदेखी से बने गड्ढों के कारण अब तक कई बच्चे और बुजुर्ग के साथ ही महिलाएं परेशानी उठा रही थीं।
विज्ञापन

यह समस्या पिछले करीब एक वर्ष से बनी हुई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को लगातार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय वार्ड पंच ने बताया कि वह स्वयं कई बार इस गंभीर विषय पर जानकारी दे चुके हैं, लेकिन हर बार उनकी बात को नजरअंदाज किया गया। लगातार हो रही घटनाओं और प्रशासनिक अनदेखी से परेशान होकर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश खरखड़ा ने हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं सचिव निदेशक को इस समस्या से अवगत कराया।
शिकायत के बाद हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। उनके हस्तक्षेप के कुछ ही घंटे बाद पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया और संबंधित अधिकारियों ने दोपहर तक मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। तीन महीने से जंग लगाकर पड़ा नया लोहे का जाल, जिसे अब तक नहीं लगाया गया था, आखिरकार फिट किया जाने लगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार के आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी प्रशासन इस प्रकार समय रहते जनसमस्याओं का समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें