रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में मीटिंग लेते सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम विकास यादव। स्रोत
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव ने सहायक निर्वाचन अधिकारी बावल और एसडीएम मनोज कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कोसली उदय सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीएम लोकेश के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
एसडीएम विकास यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन करना सभी राजनीतिक दलों का दायित्व है। किसी भी रूप से चुनाव आचार संहिता की अवहेलना न हो। उन्होंने कहा कि प्रचार के लिए किसी भी प्रकार के विज्ञापन के लिए प्रशासन की अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए राजनीतिक दलों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।