फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माजरा एम्स का जल्द शिलान्यास कर निमार्ण कार्य शुरू करवाया जाए

Mon, 04 Dec 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। गांव मनेठी स्थित पुरानी उपतहसील में एम्स संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को धरना जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि मनेठी क्षेत्र की जनता ने 2018 में भी 127 दिन तक लंबा संघर्ष करके अपनी बात मनवाई थी और प्रधानमंत्री की ओर से भी संघर्ष करने वाली जनता को साधुवाद दिया था। अब दोबारा जनता 64 दिनों से माजरा एम्स निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठी है। इसके बाद भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने इस बात पर भी एतराज जताया कि क्या जनप्रतिनिधि केवल एक दूसरे से आगे निकलने की अंधी होड़ में जनता को तंग करने में अपनी शान समझते हैं। जब जमीन का कार्य पूरा हो गया और एक लंबा समय घोषणा को बीत चुका है तो माजरा एम्स का शिलान्यास करके निमार्ण कार्य शुरू करवाने में सरकार को क्या दिक्कत आ रही है। यह समझ से परे है। उन्होंने सरकार से मांग की कि माजरा एम्स का तुरंत शिलान्यास करके निमार्ण कार्य शुरू करवाया जाए। वक्ताओं में मुख्य रूप से जितेंद्र शर्मा रिटायर्ड हेड मास्टर, अमर सिंह राजपुरा, मूल चंद आर्य, मास्टर लक्ष्मण सिंह, मास्टर दयानन्द, कर्नल राजेन्द्र सिंह, कैलाश यादव मनेठी, सूबेदार दिलबाग सिंह, जगदीश शर्मा पाड़ला, धरमवीर बलदोडिया रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी, सतपरकाश गोयल, बीडी यादव, शेर सिंह मनेठी, रामफल मंडोला, वेद प्रकाश पाड़ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें