फोटो : 12दक्षिणी हरियाणा ग्रामीण उत्थान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हरिन्द्र यादव जानकारी देते
रेवाड़ी। जिला योजनाकार की और से 5-7 दिनों से हो रही अवैध प्लाॅटिंग पर पीला पंजा चलाने को लेकर सवाल उठाए गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता व दक्षिणी हरियाणा ग्रामीण उत्थान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हरिंद्र यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि अवैध प्लाॅटिंग का खेल आज से नही पिछले 20 साल से चल रहा है, जिससे शहर के सुंदरीकरण को ध्वस्त कर दिया गया है।
योजनाकार विभाग में पिछले 15 वर्षों से सभी निचले अधिकारी एक कुर्सी पर जमे हुए हैं। आरटीआई द्वारा 3900 अवैध प्लाॅटिंग करने वालों के खिलाफ नोटिस दिखाते हुए कहा कि 2021 में सबूत सहित जिला उपायुक्त व योजनाकार विभाग को हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर जांच की मांग की गई थी। जांच पर क्या कार्यवाही हुई, कोई जानकारी नहीं आई है। योजनाकार विभाग सिर्फ आमजन में अपनी साफ छवि बरकरार रखने के लिए 365 दिन में मात्र 15-20 दिन कुछ जगह पर तोड़फोड़ कर वाहवाही लूटते नजर आती है।