फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्राओं की सुरक्षा का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

Fri, 04 Sep 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। छात्राओं के साथ लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और कॉलेजों तक सुरक्षित परिवहन सुविधा के अभाव को लेकर हरियाणा राज्य मानव अधिकार आयोग को शिकायत भेजी गई है। धारूहेड़ा के गांव खरकड़ा निवासी महिला कांता देवी ने आयोग को पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन

कांता देवी ने शिकायत में हाल ही में खेड़ी रामगढ़, कोसली क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा मधु की बस की चपेट में आने से हुई मौत और रेवाड़ी सेक्टर-18 मोड़ पर छात्राओं से भरे ऑटो और कार की टक्कर में करीब एक दर्जन छात्राओं के घायल होने की घटनाओं का उल्लेख किया है।
उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों तक बेहतर परिवहन सुविधाओं के अभाव में आए दिन छात्राओं के साथ आए दिन हादसे हो रहे हैं। वीरवार को रेवाड़ी जिले में हुई इन घटनाओं को केवल सड़क हादसे मानकर छोड़ना उचित नहीं है, बल्कि छात्राओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की कमी की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि सेक्टर-18 स्थित महिला कॉलेज का बस स्टैंड करीब तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में सैकड़ों छात्राओं को रोजाना ऑटो या पैदल कॉलेज तक पहुंचना पड़ता है। इससे छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें