फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सिंचाई विभाग ने जल निकासी व पाइपलाइन बिछाने के लिए जारी किए टेंडर

विज्ञापन
जेएलएन नहर
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने और पाइपलाइन बिछाने के लिए सिंचाई विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं। राजपुरा खालसा गांव में पाइपलाइन बिछाने और पंप हाउस निर्माण का अनुमानित कार्य भी शामिल किया गया है जिसकी लागत लगभग 1.93 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

वहीं सुम्माखेड़ा गांव में खेतों से जल निकासी के लिए 900 मिमी व्यास की आरसीसी पाइपलाइन के माध्यम से फ्लड पंप हाउस निर्माण का बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसकी कुल लागत लगभग 3.02 करोड़ रुपये है।
नैनसुखपुरा गांव में भी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए फ्लड पंप हाउस निर्माण का टेंडर जारी किया गया है जिसकी अनुमानित लागत लगभग 48.49 लाख रुपये है। राजपुरा खालसा, किशनगढ़ और बलावास जमापुर में 900 एमएम व्यास की आरसीसी पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

स्थायी पंप हाउस का निर्माण भी किया जाएगा। अकेले इस योजना पर लगभग 3.49 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं पहराजवास, पल्हावास, सुम्माखेड़ा और रतनथल गांवों के लिए भी 6.34 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना है। पंप हाउस-1 में 7.5 सीएस क्षमता के तीन वीटी पंप, एमसीसी पैनल और मोटर की सप्लाई, एरेक्शन और कमीशनिंग का कार्य प्रस्तावित है। इसी तरह फ्लड पंप हाउस-2 के लिए 15 सीएस और 5 सीएस क्षमता के उच्च हेड वीटी पंप लगाए जाएंगे।
-
खलेटा और मायन गांव में बिछेगी पाइपलाइन
खलेटा और मायन गांव में धनियों तक 100 मिमी पाइपलाइन बिछाने के लिए एक टेंडर जारी किया गया है। इस कार्य के तहत पाइपलाइन विस्तार और संबंधित सभी कार्य शामिल हैं। इस टेंडर की अनुमानित लागत करीब 5.30 लाख रुपये बताई गई है।
इसी प्रकार भुड़ला गांव में बीपीएल लाभार्थियों के लिए 100 वर्ग गज प्लॉट्स में जलापूर्ति सुविधा उपलब्ध कराने हेतु वितरण प्रणाली विकसित करने का टेंडर जारी किया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 9.95 लाख रुपये है। इसमें भी पाइपलाइन बिछाने और संबंधित आधारभूत संरचना के कार्य शामिल हैं।

गोकलपुर-कुंभवास क्षेत्र में एस्केप चैनल का री-मॉडलिंग होेगा :
गोकलपुर-कुंभवास क्षेत्र में एस्केप चैनल का री-मॉडलिंग कार्य किया जाएगा। किलोमीटर 3 से 4.8 तक चैनल को दुरुस्त कर बरसाती पानी के बहाव को व्यवस्थित किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 3.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इस कार्य के पूरा होने से गोकलपुर-कुंभवास स्कूल के आसपास बनने वाली गंदगी और जलभराव की समस्या समाप्त होगी। साथ ही किसानों को खेतों तक जाने वाले मार्ग की बहाली का लाभ भी मिलेगा।

गांव लिलोढ़ में जलनिकासी पर खर्च होंगे 4.11 करोड़
कोसली क्षेत्र के गांव लिलोढ़ में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बाढ़ के पानी की निकासी और उसके दोबारा उपयोग के लिए पंप हाउस तथा पाइपलाइन का निर्माण किया जाएगा। इस योजना पर करीब 4.11 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
गोकलगढ़ गांव में जेएलएन नहर के किनारे ट्यूबवेल लगाए जाएंगे ताकि भूजल स्तर को नियंत्रित कर जलभराव की समस्या कम की जा सके। इस योजना पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ट्यूबवेल के माध्यम से अतिरिक्त पानी को नियंत्रित तरीके से निकाला जाएगा जिससे खेतों में फसल नुकसान की आशंका कम होगी।






जिले में सिंचाई विभाग की परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। जिन जगहों पर जलभराव की समस्या है वहां पर निकासी का कार्य करवाया जाएगा। टेंडर जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

दीपक, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें