कोसली। क्षेत्र स्थित सैनिक विश्राम गृह का निरीक्षण शुक्रवार को एसडीएम विजय कुमार ने किया। इस दौरान रेस्ट हाउस में कई अनियमितताएं मिलीं जिसे दूर करने का निर्देश दिया।ट
एसडीएम ने जिला सैनिक बोर्ड के सचिव एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र भेजकर खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। र्व सैनिकों की मांग पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सैनिक विश्राम गृह का पुनर्निर्माण किया गया था।
निर्माण के बाद लंबे समय तक पुरानी इमारत का मलबा परिसर में पड़ा रहा, जिसे हटवाने के लिए कोसली विधायक अनिल यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विधायक के प्रयासों से ही सैनिक बोर्ड की ओर से यहां चतुर्थ श्रेणी के एक-दो कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि रेस्ट हाउस में लिफ्ट लगाने का कार्य अभी तक अधूरा है।
सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली, जबकि परिसर में स्थित शहीद स्मारक जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। एसडीएम विजय कुमार यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैनिक विश्राम गृह का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि रेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए तो यह पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के ठहरने के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक स्थान बन सकता है।