फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित राष्ट्र बनाने में औद्योगिक क्रांति की रहेगी अहम भूमिका : राव नरबीर सिंह

Sat, 17 Jan 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 22रेवाड़ी। गांव खेड़ा आलमपुर में बड़ी माला के साथ ग्रामीणों ने उद्योग मंत्री राव नरबीर
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में औद्योगिक क्रांति की अहम भूमिका रहेगी। औद्योगीकरण से जहां रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे वहीं आर्थिक सशक्तीकरण को भी गति मिलेगी। पाल्हावास और आसपास के गांवों में प्रस्तावित आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) बनने से क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को जिले के गांव खेड़ा आलमपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी लालचंद यादव की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही आज हम खुले वातावरण में सांस ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुषों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढि़यों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव खेड़ा आलमपुर में स्वतंत्रता सेनानी स्व.लालचंद यादव की प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आने वाले बजट में प्रदेश के सभी वर्गों के हितों का विशेष ध्यान रखेंगे। मुख्यमंत्री लगातार किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों, उद्यमियों और सामाजिक संगठनों से संवाद कर रहे हैं ताकि बजट पूरी तरह विकासपरक और जनहितैषी हो।

पाल्हावास में हनुमान मंदिर में माथा टेका

मंत्री राव नरबीर सिंह ने पाल्हावास गांव पहुंचकर हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने मंदिर में टिन शेड बनाने सहित गांव में विकास कार्यों से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। मंत्री राव नरबीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश कापड़ीवास, अभिमन्यु राव, टीसी राव सहित आसपास के गांवों के पंच सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें