फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होटल में चल रहे आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल के एक कमरे में चल रहे आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सट्टा सामग्री और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि हरीश कुमार निवासी गोलियाकी और उसका साथी दीपक बावल रोड स्थित एचएन होटल के आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं।
पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर रैडिंग पार्टी तैयार की और होटल में छापेमारी की। कमरे की तलाशी लेने पर दोनों आरोपी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे मैच पर लैपटॉप और मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा लगाते हुए पाए गए।
मौके से पुलिस ने एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, सट्टे का हिसाब-किताब लिखा कागज और 11,735 रुपये नकद बरामद किए। सभी सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने सील कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मैच के हर गेंद, चौके और छक्के पर ऑनलाइन सट्टा लगाकर अवैध रूप से पैसे का लेन-देन कर रहे थे और लोगों को भी इस गतिविधि में शामिल कर रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इस सट्टा रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे होने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें