रेवाड़ी। राजकीय पॉलीटेक्निक लिसाना में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर के तीसरे दिन के अभ्यास सत्र का शुभारंभ मेजर राजपाल यादव एवं डॉ. युद्धवीर आर्य ने किया।
मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
डॉ. युद्धवीर आर्य ने जनसमूह को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का व्यावहारिक अभ्यास कराया तथा उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
वरिष्ठ योग शिक्षक एवं तहसील प्रभारी कैप्टन राजेंद्र सिंह ने योग प्राणायाम का अभ्यास सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा दैनिक जीवन में संतुलित आहार और शुद्ध व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।