फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में चलाया जांच अभियान

Sat, 24 May 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15सर्च अभियान चलाकर जांच करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। जिले की पुलिस टीमों ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में शुक्रवार को ईंट-भट्ठों, झुग्गी-झोपड़ियों व अन्य संदिग्ध स्थानों पर सर्च अभियान चलाकर जांच की।
इस दौरान पुलिस टीम ने वहां पर रह बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली। मजदूरों के पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के दौरान संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही वाहनों के कागजातों की जांच की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जिले में रह रहे बाहर के लोगों का सत्यापन जरूरी है। सुरक्षा की दृष्टि से जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बांग्लादेशी की पहचान करके उन्हें वापस भेजें। इस संबंध में किसी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी की कोई लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें