फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में 27 से शुरू होंगी अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं

Thu, 22 Oct 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू), की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अक्तूबर और नवंबर में चार खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों को अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।
जिम्नास्टिक्स (पुरुष व महिला) के मुकाबले 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे आरटीआर स्टेडियम, रेवाड़ी में होंगे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे आरपीएसडीसी, बलाना में आयोजित होगी।
विज्ञापन


वुशु के ट्रायल 3 नवंबर को सुबह 10 बजे और ताइक्वांडो के ट्रायल दोपहर एक बजे राजकीय महाविद्यालय, अटेली में होंगे।

प्रतिभागियों को कॉलेज पहचान पत्र और पात्रता प्रपत्र साथ लाना अनिवार्य है। प्रत्येक टीम के साथ कॉलेज प्रबंधक या इंचार्ज का होना जरूरी है। चयन ट्रायल के लिए प्रति खिलाड़ी 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें