फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिता और चयन ट्रायल 30 को

Tue, 27 Oct 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल की तिथियां घोषित की गई हैं। इसके तहत एथलेटिक्स के मुकाबले 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे आरपीएसडीसी बलाना में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वुशू प्रतियोगिता तीन नवंबर को सुबह 10 बजे और ताइक्वांडो प्रतियोगिता इसी दिन दोपहर एक बजे राजकीय महाविद्यालय अटेली में होगी। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने का अवसर मिल सकेगा।
सहायक खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव के अनुसार सभी प्रतिभागियों को अपना कॉलेज पहचान पत्र और पात्रता प्रपत्र (एलिजिबिलिटी फॉर्म) साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम के साथ संबंधित कॉलेज के प्रबंधक या प्रभारी की उपस्थिति भी जरूरी है। चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रति खिलाड़ी 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों और संबद्ध महाविद्यालयों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान के अनुसार अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें