फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बनीपुर ओवरब्रिज निर्माण कार्य को गति देने का निर्देश

Fri, 10 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 3लोक निर्माण विश्राम गृह बावल में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते - फोटो : poni news
विज्ञापन
बावल। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक ने एनएचएआई के अधिकारियों को बनीपुर ओवरब्रिज निर्माण कार्य को गति देने और सर्विस लेन को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को तय सीमा में पूरा करवाएं ताकि सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सके। कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हर माह बैठक होगी। बावल क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विधायक ने कहा कि बावल क्षेत्र के सभी मुद्दों और समस्याओं को खत्म करने के लिए तत्पर है और विधानसभा में भी बावल की आवाज को जोर शोर से उठाया जाता है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने जन समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान भी करवाया। बैठक में एसडीएम मनोज कुमार, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर, बीडीपीओ संदीप शर्मा और एचएसआईडीसी एजीएम अशोक कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें