फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नियमित सफाई करने के निर्देश जारी किए

Thu, 20 Feb 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने सर्कुलर रोड की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने एक शिकायतकर्ता की समस्या सुनते हुए गांव बुडौली में अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को सर्कुलर रोड की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में ग्राम खिजुरी निवासी ओमप्रकाश की दिव्यांग पेंशन बनाने की कार्यवाही मौके पर ही पूरी की गई। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में रखी गई अन्य शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, दिव्यांग पेंशन, बुढ़ापा पेंशन, अवैध कब्जे इत्यादि से संबंधित शिकायत आ रही है। नागरिक हर कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक अपनी शिकायतें समाधान शिविर में रख सकते हैं। इस अवसर पर एडीसी अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें