रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। डीसी ने नंदरामपुर बास में जलनिकासी के लिए कमेटी गठित करने का निर्देश दिया।
समाधान शिविर में नंदरामपुर बास में जलभराव की समस्या आई। इस मामले में डीसी ने डीडीपीओ को कमेटी गठन कर जलनिकासी कराने का निर्देश दिया। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में अवैध निर्माण, पेयजल आपूर्ति, फैमिली आईडी, पेंशन, बिजली व पुलिस समेत अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें आर्ईं।
विज्ञापन
डीसी ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिया। उन्होेंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निवारण करवाने के उद्देश्य से समाधान शिविरों को आयोजन किया जा रहा है।
सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्परता से निपटारा करें। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी विजय शंकर मौजूद रहे।