फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खरखड़ा गांव में फॉगिंग कराने के दिए निर्देश

Sun, 08 Sep 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए खरखड़ा गांव में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। मलेरिया विभाग के अधिकारी ने यह निर्देश गांव निवासी प्रकाश यादव की ओर से ओर से शिकायत करने के बाद दिया। प्रकाश यादव ने गांव में मच्छरों की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई थी।
खरखड़ा गांव में जलभराव के चलते मच्छर पनप रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रकाश यादव ने जिला मलेरिया कार्यालय को पत्र भेज कर मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराने की मांग की थी। प्रकाश यादव ने बताया था कि गांव के जलभराव और झाड़ियों वाले हिस्से में मच्छरों की वृद्धि हो रही है। इससे मलेरिया और डेंगू फैलने का खतरा है। ऐसे में फॉगिंग के साथ-साथ, मच्छरों के सोर्स को कम करने के लिए जलभराव वाले क्षेत्रों में उचित उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस कार्य की जानकारी दी गई है, ताकि किसी भी तरह की देरी या चूक से बचा जा सके। इस आदेश की प्रति सिविल सर्जन रेवाड़ी, प्रवर चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरपुर, और बीडीपीओ धारुहेड़ा को भेजी गई है। बबीडीपीओ धारुहेड़ा को विशेष रूप से कहा गया है कि वह फॉगिंग कर इस कार्य का पूरा विवरण मलेरिया कार्यालय को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें