फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव आसरा का माजरा में पैमाइश कराने के निर्देश

Mon, 10 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 05 लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आम लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अवैध कब्जे से संबंधित एक शिकायत पर अधिकारियों को गांव आसरा का माजरा में पैमाइश करवाने और नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार विभिन्न प्रकार की सम्मान भत्ता पेंशन के संबंध में भी मौके पर कार्यवाही को पूर्ण किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास रहता है कि समाधान शिविर में प्राप्त हो रही प्रत्येक शिकायत का मौके पर समाधान किया जाए। सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए है कि वे समाधान शिविर में उपस्थित रहकर शिकायतों का मौके पर निपटारा करें। नागरिकों की प्रत्येक शिकायत के निदान के लिए कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डीएमसी राहुल मोदी, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें