फोटो : कोसली खंड शिक्षा कार्यालय में लिपिकों को प्रशस्ति पत्र देते हुए डॉ. राजेन्द्र यादव। स्रो
- फोटो : credit
कोसली। नाहड़ खंड शिक्षा कार्यालय में खंड के सभी विद्यालयों में कार्यरत लिपिकों की बैठक सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी लिपिकों को कार्यालय से संबंधित डाक समय पर कार्यालय भेजने का निर्देश दिया ताकि महत्वपूर्ण सूचनाएं उच्चाधिकारियों तक समय पर पहुंच सके।
उन्होंने सभी लिपिकों को अपने-अपने विद्यालय का बजट और लेखा जोखा नियमित रूप से अपडेट रखने के भी निर्देश दिए। डॉ. राजेन्द्र यादव ने कहा कि यह प्रक्रिया न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाएगी, बल्कि कार्यालय संचालन में तेजी और सुगमता भी सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी लिपिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यालय की ओर से हरिओम शर्मा, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, रवि कुमार, हंसराज सहित खंड के सभी लिपिक उपस्थित रहे।
लिपिकों ने बैठक में अपने सुझाव और अनुभव साझा किए और यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि कार्यालयीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि समय पर डाक और बजट अपडेट रखना शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी को सुचारू बनाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बैठक के समापन पर सभी लिपिकों ने डॉ. राजेन्द्र यादव की पहल की सराहना की और कार्यालय संचालन को बेहतर बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने का आश्वासन दिया।