फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से किया युवाओं को प्रेरित

विज्ञापन
फोटो 24 महरमपुर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान मौजूद खिलाड़ी व पुलिस अधिकारी। स्रोत
विज्ञापन
नारनौल। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गांवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

डीएसपी भारत भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उनका ग्राम पंचायत व गांव के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वागत किया गया। डीएसपी ने कहा किया कि इन खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मकसद केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गंभीर समस्या से दूर रखने के लिए एक सकारात्मक प्रेरणा देना है।

डीएसपी ने खिलाड़ियों से कहा कि आपकी यह ऊर्जा और शारीरिक शक्ति वॉलीबॉल कोर्ट पर पसीना बहाने में लगनी चाहिए। थाना प्रभारी एसआई धर्मबीर ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के विनाशकारी प्रभावों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे अपनी बहुमूल्य प्रतिभा को नशे की भेंट न चढ़ने दें और पुलिस को नशा बेचने वालों के खिलाफ सूचना देने में सहयोग करें ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें