लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
बावल। नशा मुक्ति टीम की तरफ से गांव नैचाना व कालड़ावास में लोगों को नशे से दूर रहने, शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है।
नशा करने वाला व्यक्ति पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा।
अगर कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।