फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

Wed, 24 Jun 2026 05:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
किचन गार्डन तैयार करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। माजरा श्योराज स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्रीन समर शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय में ऑर्गेनिक किचन गार्डन तैयार करने के लिए श्रमदान किया। परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी अभियान चलाया गया। प्राचार्य विनोद कुमार माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कैंप के दौरान छात्राओं ने निराई-गुड़ाई कर किचन गार्डन की क्यारियां तैयार कीं और तोरई, टिंडा, भिंडी, खीरा, ग्वार और मिर्च सहित विभिन्न सब्जियों के बीज बोए। इसके साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर बनाकर जंक फूड से बचने और पौष्टिक भोजन अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इको क्लब के बैनर तले आयोजित शिविर की नोडल अधिकारी अर्चना राव और रीना के निर्देशन में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां कराई जा रही हैं। प्राचार्य विनोद कुमार माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता भविष्य में स्वच्छ और हरित समाज की मजबूत नींव साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें