विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
कुंड। पीएमश्री जीएसएसएस खोरी में 53वीं खंडस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश ने की। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न थीम के अंतर्गत अपने अभिनव मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रत्येक थीम के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले व सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। निर्णायक मंडल में दीपक शर्मा (पीजीटी केमिस्ट्री), रवि कुमार (पीजीटी फिजिक्स) तथा निशा शर्मा निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ रीनू यादव, उपप्राचार्य जसवंत सिंह तथा विद्यालय सचिव निशा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संचालन में विज्ञान विभाग की टीम रमा रानी, स्नेह लता, कृष्ण कुमार एवं सतेंद्र सिंह का योगदान रहा। साथ पूजा रानी, बंटी यादव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।