फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नियमों का पालन नहीं करने वाले 65 वाहन चालकों किए चालान

विज्ञापन
06jjrp12- झज्जर। गलत दिशा में वाहन चलाने वाले को चालान करते हुए यातायात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर में बाइपास से गलत दिशा से होकर जाने वाले 65 वाहन चालकों के यातायात पुलिस की तरफ से चालान किए गए और जुर्माना वसूला। पिछले कई दिनों से वाहन चालक बाइपास से हाेकर आने व जाने में गलत दिशा का प्रयोग कर रहे हैं जिससे वाहन चालकों में हादसा होने का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन

झज्जर-बादली रोड फ्लाइओवर के पास वीरवार को सुबह यातायात पुलिस की एक टीम मौजूद रही। इस दौरान पुलिस की टीम ने बाइपास से होकर गलत दिशा से नीचे आने वाले वाहन चालकाें के चालान किए। वहीं, इसके अलावा शहर के अन्य चौक-चौराहों पर पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने वाले बाइक व गाड़ी चालकों के चालान किए। इसके अलावा यातायात पुलिस का नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान करने का अभियान लगातार जारी है।


झज्जर क्षेत्र में नियमों का पालन नहीं करने वाले 65 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। इस दौरान बाइपास के पास गलत दिशा में वाहनों के चलाने व अन्य जगहों पर हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं लगाने सहित अन्य चालान किए गए। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकाें के चालान करने का पुलिस का अभियान लगातार जारी है।-वीरेंद्र, यातायात प्रभारी, झज्जर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें