फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के लिए चौथी व जिला परिषद के लिए तीसरी अंगुली पर लगेगी स्याही

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिले में 9 व 12 अक्तूबर को दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने इस बार जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंच व पंच पदों के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। इन बैलेट पेपरों के लिए पेपर तो सफेद रंग का ही होगा, लेकिन इस बार बायें हाथ की दो अलग-अलग अंगुलियों पर स्याही लगाई जाएगी। सरपंच के लिए चौथी व जिला परिषद के चुनाव में तीसरी अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी। पहली बार जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव ईवीएम से होंगे, जबकि केवल पंच का चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से ही होगा।
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायतें में 365 सरपंच व 3233 पंच और 18 जिला परिषद व सात पंचायत समितियों में 143 सदस्यों के लिए चुनावों की डुगडुगी बज चुकी है। जिले की ग्रामीण आबादी 7 लाख 8 हजार 749 जो पंचायतीराज संस्थाओं के तहत कवर होगी। असके साथ ही जिले के 5 लाख 59 हजार 805 मतदाता प्रत्याशियों का चयन करेंगे। प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव खत्म हो चुके हैं। अब दूसरे चरण के चुनाव 9 व 12 नवंबर को कराए जाएंगे, जिसमें रेवाड़ी जिला भी शामिल है। इस बार जिला परिषद व पंचायत समिति और सरपंच व पंच के चुनाव अलग-अलग कराए जाएंगे। ऐसे में यहां के मतदाताओं को दो दिन में दो बार मतदान करना पड़ेगा।
----
सफेद रंग का होगा पंच के लिए बैलेट पेपर
ग्राम पंचायतों में पंच पद के लिए चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर तैयारियां पूरी कर ली गई है। पंच के लिए मतदाता को दिया जाने वाला बैलेट पेपर सफेद रंग का होगा।
विज्ञापन

-----------
कोट
चुनाव आयोग की नई गाइड लाइन के अनुसार इस बार जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए चुनाव ईवीएम से करवाए जाएंगे। सरपंच के चुनाव पिछली बार भी ईवीएम से हुए थे। इस बार केवल पंच पद का चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। सभी पदों के लिए सफेद कागज पर चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन

एचपी बंसल, डीडीपीओ, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें