फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वार म्यूजियम में वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों की तस्वीरें लगाने की पहल

Fri, 18 Sep 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से रेजांगला शहीद पार्क स्थित वार म्यूजियम में जिले के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए पहल की जा रही है। संगठन की ओर से म्यूजियम में 1965, 1971 और कारगिल युद्ध सहित विभिन्न युद्धों से संबंधित इतिहास एवं जानकारी के बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

संगठन का उद्देश्य जिले के उन सभी वीर सैनिकों की तस्वीर और संक्षिप्त परिचय म्यूजियम में प्रदर्शित करना है, जिन्हें परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल अथवा अन्य वीरता पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
संगठन ने ऐसे वीर सैनिकों के परिजनों से अपील की है कि जिनकी तस्वीर या विवरण अभी म्यूजियम में उपलब्ध नहीं है, वे सैनिक की फोटो और संक्षिप्त परिचय संगठन को उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें