फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे से शारीरिक व मानसिक नुकसान के साथ पड़ने वाले दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Sat, 12 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नशा ना करने की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। थाना रोहड़ाई प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार और थाना जाटूसाना पुलिस टीम ने राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा और ग्राम सचिवालय जाटूसाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

इनमें विद्यार्थियों, कॉलेज स्टाफ और ग्रामीणों ने भाग लिया। पुलिस टीम ने नशे से होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान के साथ परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। पुलिस ने युवाओं से शिक्षा, खेल और समाज निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आचार्य कर्मबीर ने भी युवाओं को नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार की सूचना डायल-112 या मानस हेल्पलाइन 1933 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें