रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर सेएसपीएसएस सॉफ्टवेयर विषय पर कार्यशाला और व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने सांख्यिकीय उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय की डॉ. नितीशा शेरावत रहीं। अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. देवेंद्र सिंह ने डॉ. नितीशा का स्वागत किया। विभागाध्यक्ष प्रो. विकास बत्रा ने उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
डॉ. नितीशा ने एसपीएसएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से वर्णनात्मक सांख्यिकी, आवृत्ति वितरण, केंद्रीय प्रवृत्ति का मापन, सहसंबंध एवं प्रतिगमन विश्लेषण, एनोवा परीक्षण जैसे विषयों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शोध कार्य में इन सांख्यिकीय उपकरणों का प्रयोग किस प्रकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. देवेंद्र सिंह ने विभाग की ओर से डॉ. नितीशा का आभार प्रकट किया और उनके समय व ज्ञानवर्धक योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विभाग से डॉ. रितु सहित एवं सभी शोधार्थी उपस्थित रहे।