फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आपदा प्रबंधन विषय पर बचाव प्रक्रियाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विषय पर बचाव प्रक्रिया की जानकारी देती टीम। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आपदा प्रबंधन विषय पर एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने आपदा के समय बचाव, प्राथमिक चिकित्सा, आग से सुरक्षा, भूकंप से बचाव और रेस्क्यू तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी व लाइव डेमो प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर यतेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न आपदाओं के दौरान सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित निकासी के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एनडीआरएफ सातवीं बटालियन की टीम के अन्य सदस्यों हेड कांस्टेबल आशीष मोहंती ने भी उपकरणों के उपयोग, राहत प्रक्रियाओं व सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिविर के दौरान भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने टीम का धन्यवाद किया और भविष्य में इस तरह के राहत बचाव कार्यक्रमों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इस शिविर के दौरान प्रोफेसर विकास बत्रा, प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी, सतीश खुराना, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. सतेंद्र बल, डॉ. सविता श्योराण, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. महाबीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें