फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभ की दी जानकारी

Tue, 03 Feb 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
महिला रीजनल सेंटर परिसर में एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ में स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय का दक्षिण हरियाणा में एकमात्र सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में प्राकृतिक खेती और जैविक खेती पर एक विशेष एक्सपर्ट टॉक आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रपति से सम्मानित यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभ की जानकारी दी।
विज्ञापन

परमजीत सिंह ने कहा कि जैविक खेती न केवल पर्यावरण के लिए लाभदायक है, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करती है। उन्होंने इसे तेजी से अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि खतरनाक बीमारियों से बचाव हो सके।
कार्यक्रम में निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती आज की जरूरत है। उन्होंने युवा छात्रों को इसे अपनाकर स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। बालधन गांव के राकेश मास्टर ने भी विषय की गंभीरता पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

अंत में डॉ. अनिल कुमार ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों से उनकी स्किल्स में वृद्धि होगी और यह उनके भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा।
इस कार्यक्रम में डॉ. रीनू यादव, डॉ. प्रवेश कुमारी, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. प्रदीप, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. पूजा, नीलम यादव और बीरेन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें