डहीना में आयोजित बैठक को संबोधित करती जिला अध्यक्ष वंदना पोपली। स्रोत : प्रवक्ता
डहीना। कस्बा में भाजपा मंडल की विशेष कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपीचंद ने की। बैठक की मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष वंदना पोपली एवं डॉक्टर कविता रहीं। डॉ. वंदना ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
बैठक में सरदार सिंह, धर्मेंद्र व राजकुमार ने पार्टी के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। जिला अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर, आयुष्मान भारत, शिक्षा योजना, हर घर जल योजनाओं पर प्रकाश डाला और केंद्र व प्रदेश की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
जिला सचिव डॉक्टर कविता ने मन की बात एवं सरल पोर्टल के बारे में जानकारी दी। बैठक में उपस्थित राजकुमार चौहान, डॉक्टर सुभाष सोनी, प्रमोद ऊंचा, अजय रामपुरी, डॉक्टर सुमर लुहाना, गोपीचंद मंदोला, दयाराम व अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।