फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे के दुष्प्रभावों के बारे में दी जानकारी

Sun, 11 Jan 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव फतेहपुरी, कहाड़ी और मोतला कलां में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा करने वाले व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है। उसके परिवार के लोग भी परेशान रहते हैं। नशा करने वाले युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेल पर ध्यान देना चाहिए। अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी ओटीपी, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गई शिकायत पर ठगों के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें