फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास की दी जानकारी

Sun, 28 Sep 2025 04:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 8हंसनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जानकारी देते सुपरवाइजर यशु यादव। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। पोषण माह और सेवा पखवाड़ा के तहत हंसनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के प्रथम 1000 दिनों के दौरान मानसिक और शारीरिक विकास के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर यशु यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र के पुरुषों और महिलाओं को बच्चों के खान-पान, पालन-पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के पोषण पर विशेष जोर दिया गया। यशु यादव ने बताया कि प्रारंभिक 1000 दिनों में बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास सुनिश्चित करने के लिए सही आहार और देखभाल बेहद आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों के पालन-पोषण में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होती है।
इस अवसर पर यशपाल, विजयपाल, उदमीराम, आजाद सहित एरिया की कई महिलाएं उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता, अनीता और सहायिका सुनील ने भी बच्चों और माताओं के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए और उपस्थित लोगों को पोषण संबंधी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें