फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वयंसेवकों को दी सुविधाओं की जानकारी

Fri, 29 May 2026 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
माय भारत टीम की तरफ से आयोजित शिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते युवा। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। माय भारत टीम की ओर से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के तहत कुतुबपुर स्थित फूड सप्लाई डिपो में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों को राशन वितरण प्रणाली और पात्रों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सुधा ने स्वयंसेवकों को विभाग की कार्यप्रणाली, राशन वितरण प्रक्रिया तथा पात्र लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के महत्व और विभागीय जिम्मेदारियों के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर सुमित यादव, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अजय कुमार तथा विनय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में माय भारत के स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए विभागीय प्रक्रियाओं को व्यावहारिक रूप से समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें