फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को दी माय भारत पोर्टल की जानकारी

Tue, 17 Feb 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिला युवा कार्यालय की ओर से आयोजित जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों को दी माय भारत पोर्टल के बार में बताया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने की। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी व माय भारत पोर्टल के विषय में बताया।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे माय भारत पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें जिस पर युवाओं से संबंधित विभिन्न तरह के कोर्सेज व प्रतियोगिताओं का समय-समय पर आयोजन किया जाता है। वर्तमान में भी इस पोर्टल पर बजट क्वेस्ट नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की लगभग 100 छात्राओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण करवाया व बजट क्वेस्ट में भाग लिया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। जिला युवा कार्यालय की ओर से आए अजय कुमार व यतिन ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें